यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तैयारियां जोरों पर, इस दिन श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कपाट

चार धाम के पहले प्रमुख तीर्थधाम यमुनोत्री के कपाट 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे| कपाट 12:15 पर श्रद्धालुओं के लिए खोलें जाएंगे| इससे पूर्व मां यमुना की डोली सुबह 8:30 पर अपने शीतकालीन प्रवास खरशाली से यमुनोत्री के लिए प्रस्थान करेगी| मां यमुना की डोली विदा करने के लिए उनके भाई शनि देव समेश्वर देवता की टोली भी यमुनोत्री धाम तक छोड़ने जाएगी| मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल के अनुसार खरशाली में मां यमुना की विदाई व यमुनोत्री में पहुंचने की स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है| खरशाली गांव में स्थित यमुना मंदिर परिसर में कपाट खोलने की तिथि तय की गई|