![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
वर्तमान में मनुष्य के साथ-साथ वन्यजीवों को भी एक दूसरे से खतरा है। क्योंकि मुठभेड़ के दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व गौहरी रेंज के अंतर्गत कुनाउ क्षेत्र के जंगल से एक नर हाथी का शव बरामद हुआ है। जैसे ही इस बात की सूचना रेंज अधिकारी और पार्क प्रशासन के पास पहुंची तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। बता दें कि हाथी की मौत दूसरे हाथी से आपसी संघर्ष के दौरान हुई हैं। और अब वन कर्मियों की टीम दूसरे हाथी की तलाश में जुटी हुई है। मृतक हाथी की उम्र लगभग 30 वर्ष हैं और उसके शरीर पर काफी जख्म भी मिले हैं। घटना के बाद मुख्यालय से चिकित्सकों का दल हाथी के शव के पोस्टमार्टम के लिए भी पहुंचा और आगे की कार्यवाही करने के बाद शव को जंगल में दबा दिया गया। इस पर रेंज अधिकारी ने बताया कि हाथी की मौत आपसे संघर्ष के कारण हुई है और इसमें अब दूसरे हाथी की तलाश वन कर्मियों को है। बता दें कि अभी तक राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाथियों के बीच आपसी संघर्ष के कारण 3 महीने में तीन हाथियों की मौत हो चुकी है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)