Uttarakhand- राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश….. कहा जनता के फोन उठाए अधिकारी

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ नए अंदाज में शासन चलाने के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास कार्यों की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है तथा जनता के हित में अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं।तथा इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्यूरोक्रेसी को लेकर अपना सख्त रवैया अपनाया है उन्होंने मुख्य सचिव एसएस संधू को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों का समय से कार्यालय आना और कार्यालय अवधि में पूरे मनोयोग से कार्य करना सुनिश्चित किया जाए और जो भी अधिकारी ऐसा ना करें उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि अधिकारी जनता एवं जनप्रतिनिधियों के फोन उठाएं और यदि अधिकारी किसी कारणवश उनके फोन ना उठा पाए तो उन्हें फिर से फोन वापस करें।
यही नहीं बल्कि बीते सोमवार को भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता के हित में कई निर्देश दिए थे।

One thought on “Uttarakhand- राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश….. कहा जनता के फोन उठाए अधिकारी

  1. All state government department publish their land line numbers in different publicayion or wab site etc. These landline phone are either out of order or never picked by any staff. Now how could Janta contact them?

Comments are closed.