कुमाऊं के जिलों में बढ़ने लगा पारा…… जाने किस जिले के तापमान में कितनी हुई बढ़ोतरी

इस बार पूरे देश में मार्च के महीने से ही गर्मी अपना रंग दिखाने लग गई थी जहां पहले अप्रैल के अंतिम दिनों में लोगों की स्वेटर उतरती थी वहां इस बार मार्च के महीने के अंतिम दिनों में ही पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। बता दे कि उत्तराखंड के कुमाऊं के जिलों का भी हाल गर्मी से बेहाल है। कुमाऊ के हल्द्वानी, पंतनगर और बागेश्वर में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया है।और मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह द्वारा बताया गया है कि आने वाले कुछ दिनों में इस तापमान में और अधिक तेजी से बढ़ोतरी होगी। बता दें कि अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 32.5 तथा न्यूनतम तापमान 11.1 दर्ज किया गया है। इसके अलावा हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 23.2, पंतनगर में अधिकतम 36.4 न्यूनतम 14.4, मुक्तेश्वर में अधिकतम 27.2 न्यूनतम 14.9, नैनीताल में अधिकतम 25.0 न्यूनतम 14.8, बागेश्वर में अधिकतम 36.7 न्यूनतम 14.8, चंपावत में अधिकतम 26.6 न्यूनतम 9.1, पिथौरागढ़ में अधिकतम 29.8 न्यूनतम 16.0 तापमान दर्ज किया गया है।