आरआर के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम में होगा बड़ा बदलाव….. इस धुरंधर खिलाड़ी की होगी वापसी

इस बार आईपीएल के 15 वें सीजन में मुंबई इंडियन को शुरुआत हार के साथ करनी पड़ी है। और अब मुंबई इंडियन टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल के टीम के साथ हैं मगर बता दें इस मैच में उतरने से पहले मुंबई इंडियन की टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। इस मैच में उतरने से पहले ही टीम को सूर्यकुमार यादव के रूप में एक बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। राजस्थान रॉयल के खिलाफ मुंबई की टीम में सूर्यकुमार यादव का शामिल होना तय है। माना जा रहा है कि दिल्ली के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के बाद अब मुंबई इंडियन की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अच्छा खेलना चाहेंगे और इस टीम के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले ही मुंबई इंडियन को सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी मिल गए हैं। सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए बेहद ही भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज है। तथा वह पूरी तरह से फिट है और अब मुंबई की तरफ से राजस्थान रॉयल के खिलाफ खेलेंगे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियन की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार होंगी- ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैमस, मुरूगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह ,टाइमल मिल्स बासल थंपी।