चिंताजनक -: चीन में फिर बरसा कोरोना का कहर, घरों में बंद हुएं पांच करोड़ लोग

पिछले 3 दिनों से चीन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है| बीते 24 घंटे में चीन में 5280 नए मामले दर्ज हुए हैं| चीन में 3507 घरेलू केस है| इस महामारी की शुरुआत वुहान से हुई थी जिसके बाद दूसरी बार ये सर्वाधिक मामले है| इन बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन ने 13 शहरों काउंटियों में लॉकडाउन लगा दिया है| जानकारी मिली है कि वायरस के ओमिक्राॅन वैरिएंट का नया स्वरूप देश में फैल चुका है| जो पहले की अपेक्षा अधिक घातक है और बहुत तेजी से फैल रहा है|