इस दिन उत्तराखंड आएंगे राष्ट्रपति, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हरिद्वार| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है| 27 मार्च को राष्ट्रपति हरिद्वार पहुंचेंगे चंडी घाट के पास स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रपति से लेकर अनेक लोगों को आमंत्रित किया गया है| 25 वर्ष पूर्ण होने पर मिशन की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है| कर्मकांड की पूर्णता 26 से 28 मार्च को होना है जिसमें राष्ट्रपति से लेकर अनेक लोगों को आमंत्रित किया गया है| बीती रात राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सिटी मैजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीएम पूरण सिंह राणा और पुलिस अधिकारियों की टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया अधिकारियों ने कार्यक्रम दिव्य प्रेम सेवा मिशन में जाकर भी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को परखा|

Advertisements

Recent Posts