
Dehradun। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है| इसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी गणेश गोदियाल ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि “प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।”
आपको बता दें गणेश गोदियाल ने कुछ समय पहले ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कमान संभाली थी वे श्रीनगर से पूर्व में विधायक भी रह चुके हैं हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत से 587 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा था।
