धारचूला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश धामी को जान से मारने की दी गई धमकी

धारचूला विधानसभा के विधायक हरीश धामी को बीते शनिवार 12 मार्च 2022 को प्रातः 9:34 में एक फोन नंबर से फोन आया जिसमें उन्हें कहा गया कि अगर वे धारचूला और बलुवाकोट की ओर गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। यह फोन हरीश धामी को 9:34 में 081263 12129 इस मोबाइल नंबर से आया था। जिसमे उन्हें कहा गया कि अगर वे धारचूला या फिर बलुवाकोट की तरफ गए तो उन्हें मार दिया जाएगा और 6 महीने में ही उपचुनाव करवा दिया जाएगा। यह फोन विधायक को किसी अज्ञात नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने किया जिसके बाद उनके मोबाइल में एक वीडियो भी भेजी गई। तथा हरीश धामी ने वह मोबाइल नंबर और वीडियो एसपी पिथौरागढ़ को भेजा। और कहा की प्रशासन द्वारा तत्काल इस नंबर को ट्रेस किया जाए। और उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाए।

Advertisements

यह खबर कुर्मांचल अखबार को ग्राम वल्थी जिला पिथौरागढ़ निवासी प्रमोद सिंह द्वारा दी गई है।

Recent Posts