युद्ध के दौरान अस्पतालों को अपना लक्ष्य बना रहा है रूस, अब तक तीसरे अस्पताल पर किया हमला, कीव पर कब्जे के लिए यह योजना अपना रहा है रूस

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध और अधिक भयानक मोड़ ले रहा है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि किव पर कब्जे के लिए रूस अलग-अलग पैतरे अपना रहा है। तथा बीते शनिवार को रूस ने यूक्रेन के मिकोलइव शहर के कैंसर अस्पताल में भी हमला किया है और यूक्रेन से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 4 दिन में रूस ने यह तीसरे अस्पताल में हमला किया है। दरअसल रूसी सैनिकों का कहना है कि इन अस्पतालों में यूक्रेन के सैनिकों ने अपना ठिकाना बनाया हुआ है वहीं से निकलकर वह हमला कर रहे हैं इसलिए रूसी सैनिक अस्पतालों को अपना निशाना बना रहे हैं हालांकि बीते शनिवार को कैंसर अस्पताल में हुए हमले से किसी की जान नहीं गई। तथा बीते शनिवार को ही रूसी टैंको ने मारीपोल शहर में स्थित एक मस्जिद पर भी गोलाबारी की और बताया जा रहा है कि इस मस्जिद में तुर्की के 86 लोगों ने शरण ले रखी थी जिनमें से 34 बच्चे भी शामिल थे हालांकि इस हमले में किसी को नुकसान पहुंचा है ऐसी खबर अभी सामने नहीं आई है। तथा रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के लूहांस्क में भी 70% कब्जा कर लिया है और किव पर कब्जा करने के लिए रूसी सैनिक अलग-अलग
योजना बना रहे हैं।

Advertisements

Recent Posts