
देश में धीरे-धीरे करके अब महंगाई अपनी मार बढ़ा रही है और ऐसे में उत्तराखंड के कई लोगों ने सीमेंट महंगा होने के कारण अपने घर का काम रोक दिया है।बता दे कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध से कच्चे माल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिस कारण चीजें महंगी हो रही है और अब तो उत्तराखंड में सीरिया सीमेंट के दाम भी बढ़ने लग गए हैं अच्छे ब्रांड के सीरिया सीमेंट के दाम 20 से 25 हजार प्रति टन बढ़ाए गए हैं। सीरिया सीमेंट के यह दाम लगभग 15 दिनों के अंदर ही बड़े हैं जहां 15 दिन पहले इस सीमेंट के दाम 62000 रुपए प्रति टन हुआ करते थे वही यह दाम 83 से 84 हजार रुपए प्रति टन पहुंच चुके हैं। और सीमेंट के दाम बढ़ने से कई लोगों ने अपने भवन निर्माण का कार्य बंद कर दिया है। देवलचौड के खूशाल सिंह का कहना है कि उन्होंने दिसंबर 2021 में अपने भवन निर्माण का कार्य शुरू किया था और उससे पहले सीमेंट और ईट महंगे होने के कारण उन्होंने काम शुरू नहीं किया मगर दिसंबर और जनवरी में इन दामों में कुछ राहत मिली इस कारण उन्होंने भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया मगर अब दाम बढ़ने के कारण उन्होंने अपने घर का काम रुकवा दिया है उनका कहना है कि होली के बाद अगर सीमेंट के दाम घटे तो वह काम आगे बढ़ाएंगे। ना सिर्फ खूशाल सिंह बल्कि कई अन्य लोगों ने भी अपने भवन निर्माण कार्य रुकवा दिया है। तथा सभी का यह कहना है कि जब सीमेंट के दाम घटेगे तभी वह काम शुरू करेंगे।

