
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘युवा विज्ञान कार्यक्रम’ का आयोजन कर रहा है| इस कार्यक्रम के लिए देश भर से कक्षा 12वीं में पढ़ रहे 150 छात्रों का चयन किया जाएगा| इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों खासकर ग्रामीण क्षेत्र से नाता रखने वालों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उभरते रुझानों के बारे में जागरूक करना है|

