
देहरादून| मौसम विभाग ने मतगणना वाले दिन यानी 10 मार्च को उत्तरकाशी ,चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है| मौसम विभाग के अनुसार 11 को इन जिलों में 3509 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है|
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 और 9 मार्च को राज्य में मौसम साफ रहेगा| 12 मार्च से राज्य में बारिश में कमी आएगी| वही राज्य में कई जगह तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई| दून में अधिकतम तापमान 25.6 रहा जो सामान्य रहा न्यूनतम तापमान 12.8 के साथ 2 डिग्री अधिक रहा|

