शराब का सेवन करने वाले पढ़ें यह खबर, अध्ययन में हुआ खुलासा

हमें अक्सर व्हाट्सएप अथवा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजीब तरह के संदेश प्राप्त होते रहते हैं जो यह बताते हैं कि शराब की विशिष्ट मात्रा शरीर को लाभ पहुंचाती है| लेकिन एक नए अध्ययन में पता चला है कि शराब पीने से मस्तिष्क को नुकसान होता है| यह अध्ययन ‘नेचर कम्युनिकेशन’ जनरल में प्रकाशित हुआ है| शोधकर्ताओं ने बताया कि मामूली स्तर पर भी शराब के सेवन से मस्तिष्क को नुकसान हो सकता है| 26 हजार से अधिक वयस्कों के विवरण के आधार पर हुए शोध में पता चला है कि 1 दिन में 1 से 2 बार पीने से मस्तिष्क में 2 साल की उम्र के बराबर परिवर्तन होता है| ज्यादा शराब पीने से और अधिक खतरे का संदेश पाया गया|

Advertisements

Recent Posts