बड़ी खबर -: रूस-यूक्रेन युद्ध के नौवें दिन एक और भारतीय बना हमले का शिकार

आज रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का नौवां दिन है यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला लगातार जारी है| इसी बीच रूस की गोलाबारी में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है| नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पोलैंड के रेज़जो़ हवाई अड्डे पर इस बात की जानकारी दी इस हमले के चलते यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जोफोरिजिया में भी आग लग गई मिसाइल लगने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट धू-धू कर जलने लगा|
रूस ने यूक्रेन को आर्थिक रूप से तथा करना शुरू कर दिया है| हर तरफ हमलों पर हमले होते जा रहे हैं|
भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को वापस लेने का हर संभव प्रयास कर रही है केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का कहना है कि हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं|
बताते चलें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाया गया है| इसी अभियान के तहत आज तीन और C-17 भारतीय वायु सेना के विमान से यूक्रेन से 630 भारतीय यात्रियों को बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से दिल्ली लाया गया| इस बीच कुउ छात्रों के आने के बाद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की|