Uttarakhand:- राज्य में अगामी विधानसभा सत्र को लेकर तय हुआ एजेंडा….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आगामी 27 अक्टूबर से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है राज्य के गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित होने जा रहा है इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के आवास पर कार्यमंत्रणा व सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल और बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद शामिल रहे हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने इस बैठक का बहिष्कार किया। 27 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा सत्र के लिए एजेंडा तैयार हो चुका है, सत्र के पहले ही दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा तथा दूसरे दिन बजट पारित होगा। विधानसभा सत्र में 7000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट आएगा और इस पर कैबिनेट मुहर लगा चुकी हैं

Advertisements

Leave a Reply