यूक्रेन के रिहायशी इलाके बदले मलबे में……. 10 लाख लोग कर चुके यूक्रेन से पलायन

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में सबसे अधिक नुकसान यूक्रेन को ही पहुंचा है। क्योंकि रूस बार-बार यूक्रेन पर मिसाइल अटैक कर रहा है जिससे कि यूक्रेन के रिहायशी इलाके मलबे में बदलते जा रहे हैं
हालांकि यूक्रेन के सैनिकों ने भी रूस को पूरी टक्कर दे रखी है मगर फिर भी यूक्रेन को इस युद्ध में काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस युद्ध के चलते 10 लाख लोगों ने यूक्रेन से पलायन कर लिया है इसमें यूक्रेन समेत बाकी देशों के नागरिक भी शामिल है। क्योंकि यूक्रेन में युद्ध की स्थिति को देखते हुए अपनी जान बचाने के लिए अन्य देशों ने भी यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकलवाना शुरू कर दिया है। और खुद यूक्रेन के लोग भी इस युद्ध के चलते अपना देश होने के लिए मजबूर हैं। इस युद्ध का असर सबसे अधिक बच्चों पर भी पड़ रहा है क्योंकि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि उनके आसपास हो क्या रहा है। और अब तो खतरे की घंटी यह है कि रूस के विदेश मंत्री ने परमाणु युद्ध की भी चेतावनी दी है और ऐसे में देखना यह है कि आखिर यह युद्ध कौन सा मोड़ लेता है।

Advertisements

Recent Posts