संघे शक्ति कलियुगे :- यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं की मदद को आगे आया हिंदू स्वयंसेवक संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इन दिनों यूक्रेन में मानव मूल्यों की रक्षा में जुटा है| भारत से बाहर हिंदू स्वयंसेवक संघ के नाम से एक सेवा कार्य संचालित करने वाले संघ के स्वयंसेवकों का जत्था यूक्रेन में अध्ययनरत भारतीय छात्रों को स्वदेश भेजने की कोशिश कर रहा है।
हिंदू स्वयंसेवक संघ छात्र-छात्राओं के ठहरने और खाने की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें सीमा तक पहुंचाने में भी मदद कर रहा है| यूक्रेन से दैनिक जागरण समाचार एजेंसी से फोन पर बातचीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सूर्यमणि ने कहा कि यहां अलग-अलग प्रांतों में रहने वाले भारत से लगभग 300 से 400 लोग हिंदू स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं इनमें से जो भी जिस क्षेत्र में रह रहे हैं भारत के विद्यार्थियों की हर स्तर पर मदद की कोशिश की जा रही है।

Advertisements

Recent Posts