Uttarakhand -: ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से उत्तराखंड लौटे 4 और छात्र

देहरादून| रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज हो चली है| कल भारत का कर्नाटक निवासी 1 छात्र खारकीव में मारा गया| इसके बाद वहां फंसे भारतीयों के लिए उनके परिजनों की चिंता और अधिक बढ़ गई| यूक्रेन और रूस के बीच जंग में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा रहा है| बीती रात भारत आई फ्लाइट में उत्तराखंड के 4 छात्र भी आए| इसमें देहरादून की ईशा रावत, हरिद्वार के मोहम्मद अनश, नैनीताल की शैली त्रिपाठी और पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडेय शामिल है| बता दें कि अभी तक कुल 32 उत्तराखंड के छात्र सुरक्षित अपने घर लौट चुके हैं| रात्रि यूक्रेन से 4 छात्र दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे| उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव किया| इसके अलावा कुछ छात्र मुंबई एयरपोर्ट के जरिए भी भारत लौटे हैं| मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी दिल्ली पहुंची थे| इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया| देर रात सीएम धामी ने विदेश से लौटे सभी छात्रों से बात भी की| वही मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सभी छात्रों को सकुशल घर पहुंचने के निर्देश भी दिए| मुख्यमंत्री लगातार उत्तराखंड की सभी छात्रों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं| अब तक कुल दिल्ली व मुंबई एयरपोर्ट के माध्यम से यूक्रेन से उत्तराखंड के 32 छात्र लौट चुके हैं| आज भी विभिन्न फ्लाइटों से ऑपरेशन गंगा के तहत छात्रों के स्वदेश आने का क्रम बना हुआ है| लेकिन यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिजनों का जो हाल है वह बयां नहीं हो सकता| हर दिन वह अपने बच्चों के वापस लौटने की दुआ करते हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनके बच्चे जल्दी घर वापस पहुंचे|