![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ रूस ने युद्ध छेड़ दिया है जिसके बाद रूस के हमले में यूक्रेन के 100 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है| इसी बीच खबर आ रही है कि फेसबुक ने यूक्रेन के लोगों को अकाउंट लॉक करने की सलाह दी है| फेसबुक ने कहा कि यूक्रेन में लोग सुरक्षित कारणों के चलते अपना फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर सकते हैं| क्योंकि रूस यूक्रेन के लोगों को मारने के लिए लिस्ट बना रहा है| आगे फेसबुक ने कहा कि यूक्रेन के लोग ऐसे लोगों को ब्लॉक कर सकते हैं जिन्हें वह नहीं जानते हैं या फिर जिनकी प्रोफाइल फोटो देखी या फिर डाउनलोड नहीं की जा सकती है| फेसबुक ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद कंपनी ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टूल भी ऐड किया है| अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को चेतावनी देते हुए कहा था कि रूसी सेना यूक्रेन वासियों को मारने या उन्हें कब्जे के बाद कैंप भेजने के लिए लिस्ट बना रही है| फेसबुक का कहना है कि उसके पास स्थिति की निगरानी करने वाली एक टीम है फेसबुक की टीम ने खाता लोडिंग सुविधा शुरू की है फेसबुक के अधिकारी ने कहा कि यूक्रेनियन वन क्लिक टूल से अपना अकाउंट बंद कर सकते हैं| इसके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह पुष्टि की है कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन में अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है| यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल मानवाधिकार परिषद की बैठक बुलाने की भी मांग की है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)