Uttarakhand corona update- राज्य में कोरोना संक्रमण से मौतों के आंकड़े में हुआ इजाफा, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में एक और चिंताजनक स्थिति सामने आई है इससे पहले जहां बीते कई दिनों से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से 24 घंटे के अंदर केवल एक मौत हो रही थी वही बीते बुधवार को यह आंकड़ा 2 का हो गया है। बीते बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की मौत हुई है। तथा बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के कुल 170 नए मरीज सामने आए हैं और 240 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी की है। तथा बीते 24 घंटे में देहरादून से कोरोना के कुल 63 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा से 25, हरिद्वार से 17 ,रुद्रप्रयाग से 5, चमोली से 7, पिथौरागढ़ से 7, नैनीताल से 4, चंपावत से 14, पौड़ी गढ़वाल से 11, बागेश्वर और उधम सिंह नगर से 2, उत्तरकाशी से 12, टिहरी गढ़वाल से 1, व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।