
उत्तराखंड राज्य में रोडवेज महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने आदेश जारी किया है कि यदि कोई रोडवेज कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचता और समय से पहले ही दफ्तर से चला जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा उसका तबादला किसी दूसरे मंडल में कर दिया जाएगा। महाप्रबंधक का कहना है कि कई कर्मचारी ऐसे हैं जोकि रोडवेज बसों से ही अप- डाउन करते हैं इसलिए वे बस का इंतजार करते हुए सुबह दफ्तर देर में पहुंचते हैं और शाम को जल्दी दफ्तर से चले जाते हैं। उनका कहना है कि ऐसे कर्मचारियों पर विशेष कार्यवाही की जाएगी क्योंकि यह अनुशासनहीनता और विधिक दृष्टि से गलत है और अधिकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के भी विरुद्ध हैं और इससे निकले अधिकारियों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है क्योंकि जब बड़े अधिकारी अपने काम में लापरवाही करेंगे तो उनसे निचले अधिकारी भी अपने काम में लापरवाही दिखाएंगे। इसलिए उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी रोडवेज अधिकारी कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं आता है तो उसका तबादला किसी और मंडल में कर दिया जाए।

