राजस्थान के बाद उत्तराखंड के कर्मचारी संगठनों ने की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

बीते बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत द्वारा यह घोषणा की गई है कि राज्य में 1जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। और अब उत्तराखंड के कर्मचारी संगठनों ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए कहा है कि यदि नई सरकार बनने के बाद पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे। इस संबंध में उत्तराखंड के कर्मचारी संगठनों ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार ने कर्मिको की आवाज नहीं सुनी तो फिर बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों ने राजस्थान सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा है कि बाकी राज्यो को भी यह कदम उठाना चाहिए। संगठनों का कहना है कि इस बार राजनीतिक दलों के घोषणापत्र में भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बात कही गई है और यदि सरकार इस पर खरी नहीं उतरी तो इस संबंध में बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा तथा कर्मचारी संगठनों द्वारा विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।