बागेश्वर-अपराधों पर की जाएगी त्वरित कार्यवाही…… पुलिस को दिए गए संसाधन, पढ़ें पूरी खबर

बागेश्वर। जिले में अपराधियों को और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज दिनांक 24 फरवरी 2022 को पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने हाईवे पेट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना कर दिया है। दरअसल यह वाहन सड़क दुर्घटनाओं के साथ-साथ अपराधों पर भी नजर रखेंगे। वाहनों के जाने के लिए मार्ग भी निर्धारित कर दिए गए हैं बागेश्वर जिले को दो हाईवे पेट्रोल वाहन आवंटित किए गए हैं जिसमें दो उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी, तथा 2 होमगार्ड भी निर्धारित किए गए हैं। इस संबंध में सभी चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।तथा इन वाहनों के जरिए नशे से संबंधित अपराध व अन्य अपराधों पर भी नजर रखी जाएगी।