उत्तराखंड के बाद यूपी में प्रचार करने में जुटे हरीश रावत…….. सीएम योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष कर कहीं यह बातें

उत्तराखंड में चुनाव संपन्न होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के प्रचारक यूपी में प्रचार करने के लिए जुट गए हैं। ऐसे में आज दिनांक 24 फरवरी 2022 को प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद उत्तराखंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुटिया के लिए जमीन दे देंगे
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से विजय बनाने की सोची है और अब उत्तराखंड में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी तथा उन्होंने यूपी की जनता से कहा कि वे गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी को भी उनकी सेवा करने का मौका दें। चुनाव परिणाम से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी जीत का दावा कर दिया है अब देखना यह है कि आगामी 10 मार्च को क्या कांग्रेस सत्ता में वापसी कर पाती है या फिर उत्तराखंड की जनता एक बार फिर से भाजपा को सरकार के रूप में चुनती है।