
देहरादून| यूक्रेन और रूस के बीच विवाद को देखते हुए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा उन्होंने कहा कि राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल लाया जाएगा| उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को लाने का अभियान शुरू कर दिया है| यूक्रेन में अब युद्ध की घोषणा हो चुकी है| इस स्थिति में भारतीय नागरिकों का वहां से निकलना और भी मुश्किल हो गया है| जो और अधिक चिंता बढ़ा रहा है| सीएम धामी ने स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड के छात्रों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से बात की है इसके अलावा सीएम धामी के अनुसार इस संबंध में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बात की गई है| प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय की ओर से आश्वासन किया गया है कि भारतीय छात्रों व नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा रहा है| पीएम धामी ने कहा कि यूक्रेन में मौजूद उत्तराखंड राज्य के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है उत्तराखंड के छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव, लिवीव और खारकीव शहरों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हुए हैं| राजधानी देहरादून के भी छात्र वहां गए हुए हैं| अपने अपने बच्चों के लिए यूक्रेन की स्थिति को देखते हुए अभिभावकों ने चिंता जताई है|

