
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में काफी शानदार प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड का दूसरा मैच अब राजस्थान के खिलाफ है यह मैच आज 24 फरवरी 2022 को त्रिवेंद्रम के ग्रीन फील्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अपने पिछले मैच में उत्तराखंड की टीम ने अपने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी तथा अपनी जीत के लय को राजस्थान के खिलाफ भी बरकरार रखने के लिए टीम ने पिछले 2 दिनों से नेट और मैदान पर जमकर प्रैक्टिस की है। इसी दौरान टीम में दीपक धपोला जो कि काफी तेज गेंदबाज है उनकी वापसी हुई है। और एक बार फिर उत्तराखंड अपनी जीत दर्ज करेगा इस बात का सबको भरोसा है।

