Almora- नशे की हालत में वाहन चला रहा था चालक……… पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नगर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार सभी चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं इसी अभियान के दौरान आज दिनांक 23 फरवरी 2022 को अल्मोड़ा पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन प्रभारी जीवन सामंत द्वारा दुगालखोला में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने चेकिंग के दौरान बेरीनाग से हल्द्वानी की तरफ जा रहे एक बोलेरो वाहन को रोका तथा चालक को नशे की हालत में पाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि चालाक ग्राम बया तहसील बेरिनाग जिला पिथौरागढ़ निवासी नवल आर्या पुत्र स्व. लालू राम है। तथा पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।