![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड में कई जिलों की कई थाना चौकिया और फायर स्टेशन अन्य विभागों में चल रहे हैं तथा कई पुलिस मुख्यालय लंबे समय से खस्ताहाल चल रहे हैं लेकिन अब 12 थाना 25 पुलिस चौकियों और 6 फायर स्टेशन को जल्द ही नई बिल्डिंग मिलेंगी। इसके लिए 120 करोड़ की धनराशि को मंजूरी भी मिल गई है।6 पुलिस लाइन में सुधार भी होना है जिसमें से अल्मोड़ा पुलिस लाइन, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़ पुलिस लाइन शामिल है। इस संबंध में विभाग ने राज्य के सभी जिला प्रभारियों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी जिसके बाद विभाग ने इस नई बिल्डिंग और पुलिस लाइन में सुधार के प्रस्ताव को मंजूर किया है। तथा इसका काम आगामी मई महीने से शुरू हो जाएगा।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)