Almora -: जिले में इस वक्त रहेंगे चौपहिया वाहन प्रतिबंधित

अल्मोड़ा| जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है| यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस उपाधीक्षक ओशीन जोशी ने नगर का भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया| जिसके बाद उन्होंने स्कूल खोलने और छुट्टी के समय एल आर शाह रोड पर चौपहिया वाहनों को प्रतिबंधित समेत तमाम निर्देश दिए| साथ ही नियमों का कड़ाई से पालन करवाने की बात भी कहीं| यातायात सीईओ ने कहा कि स्कूल के समय वाहनों की आवाजाही में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए एल आर शाह मार्ग में सुबह स्कूल खुलने और दोपहर बाद छुट्टी के समय चौपहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे| इसके अलावा मोटर मार्ग पर सफेद पट्टी के अंदर वन साइड पार्किंग व्यवस्था, दुकानों के आगे वाहन खड़ा न करने, दुपहिया वाहनों में डबल हेलमेट ट्रिपलिंग पर नियंत्रण आदि यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही|