
नई दिल्ली| लगातार 1 हफ्तों से कोरोना के मामलों में कमी के बाद एक बार फिर बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है| स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15,102 नए मामले सामने आए हैं जो कल के मुकाबले ज्यादा है| इस दौरान 31,377 लोग ठीक भी हो गए हैं| जबकि 278 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई| इसके अलावा एक्टिव केस घटकर एक लाख 64,522 हो गए हैं बताते चलें कि अब तक कुल 4,21,89,887 लोग कोरोना का मात दे चुके हैं| जबकि देश में अब तक कोरोना के 4,28,67,031 मामले सामने आ चुके हैं|

