
एसबीआई ग्राहकों के लिए एक काफी जरूरी सूचना है। दरअसल एसबीआई ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को निर्देश दिए हैं कि वे 31 मार्च 2022 से पहले ही अपना आधार और पैन कार्ड लिंक करवा ले। एसबीआई के ग्राहको को आगे चलकर किसी भी चीज की असुविधा ना हो इसलिए बैंक ने ग्राहकों को यह सलाह दी है। और यदि ग्राहकों ने अभी ऐसा नहीं किया तो आगे चलकर ने बैंकिंग सेवा में परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।बैंक ने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि अगर 31 मार्च 2022 तक ग्राहकों का आधार के साथ पैन नहीं जोड़ा जाएगा तो वह आमान्य माना जाएगा।
ग्राहक इस तरह से अपने पैन को आधार के साथ जोड़ सकते हैं।
सबसे पहले ग्राहक लिंक आधार सेक्शन पर क्लिक करें उसके बाद पैन आधार नंबर और अपने नाम को भरें तथा उसके बाद जब ग्राहक लिंग के आधार विकल्प पर क्लिक करेंगे तो उनका पैन आधार लिंकिंग पूरा हो जाएगा। और यह काम पूरा होने के बाद आईटी विभाग द्वारा आधार डिटेल के बाद ग्राहकों का नाम, जन्म तिथि और लिंग को मान्य कर दिया जाएगा और इसी के साथ लिंकिंग का काम भी पूरा हो जाएगा।

