Breaking -: बड़ा हादसा, बारात वापस ला रहा वाहन गिरा खाई में, चालक को छोड़ सभी की मौत कि आशंका

चंपावत| यह दर्दनाक हादसा उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुआ है| आज सुबह-सुबह बड़े हादसे की जानकारी मिली है| चंपावत जिले की सुखीगढ़ डांडा मीनार स्थित वुडन के पास देर रात वाहन खाई में गिर गया| जानकारी के अनुसार वाहन टनकपुर से बारात लेकर आ रहा था| जिसमें करीब 13 लोग सवार थे| चालक को छोड़ सभी के मरने की संभावना जताई जा रही है| जहां पर घटना हुई है वहां से मुख्यालय करीब 80 किलोमीटर दूर है| यह जानकारी मिली है कि घटना में घायल चालक को रेस्क्यू कर लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है| यह लोग टनकपुर किसी मंदिर में शादी कर वापस आ रहे थे| अब तक मिली जानकारी के अनुसार बीते रात 3:20 के आसपास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई| मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे| ये लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे| मैक्स में सवार अधिकांश लोग मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं| सूचना मिलते ही पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई| 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया और दुर्घटना में घायल 2 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है| चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है| पुलिस इस मामले की जांच कर रही है फिलहाल यह माना जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से यह दुर्घटना हुई है| मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई है| गंभीर रूप से घायल चालक तथा अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है|