![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
ऋषिकेश| लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के एक युवक ने जहरीला पदार्थ को दवाई समझकर गटक लिया| इसी बीच दोस्तों कि तबीयत को बिगड़ता देख कर आनन-फानन में पौड़ी निवासी युवक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया| जहां अभी युवक का इलाज चल रहा है| युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है| चिकित्सकों की ओर से युवक की स्थिति को लेकर कुछ और जानकारी फिलहाल अभी नहीं दिख रही है| युवक की तबीयत को बिगड़ता देखकर उसके दोस्त उसे एसपीएस ऋषिकेश अस्पताल में लेकर आए जहां उसे भर्ती कराया गया| पुलिस के अनुसार आज सुबह गौरव पंवार पुत्र विनोद पंवार निवासी नीलकंठ जिला पौड़ी गढ़वाल में दवा की जगह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया| जिसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा युवक की तबीयत बिगड़ती देख दोस्त अमित रावत उसको एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आया अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है| फिलहाल डॉक्टरों ने युवा की तबीयत को लेकर कुछ नहीं कहा है| हालत गंभीर बनी हुई है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)