Uttarakhand- राज्य का यह जिला तरस रहा है पेट्रोल के लिए……. पढ़ें पूरी खबर

उत्तरकाशी। जिले में 2 दिन से लगातार पेट्रोल की किल्लत चल रही है इससे यात्री काफी परेशान है क्योंकि गाड़ियों में भरवाने के लिए पेट्रोल ही नहीं है। आज दिनांक 20 फरवरी 2022 को रविवार के दिन भी उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं था । दरअसल जिले में पेट्रोल की किल्लत सरकारी गाड़ियों में भरे गए तेल के बिलों का भुगतान न होने के कारण बनी हुई है। जिला मुख्यालय स्थित बंसल एंड कंपनी और ज्ञानसू स्थित सूरज फिलिंग स्टेशन में बीते गुरुवार से ही पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है। ना सिर्फ पेट्रोल बल्कि इन पंपों में डीजल भी नहीं है इससे यात्रियों को खासकर पर्वतीय क्षेत्र के यात्रियों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements

Recent Posts