
देहरादून| राज्य में सवा महीने के भीतर 15 से 18 आयु के 71% से अधिक किशोरों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा कवच मिल गया है| केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों पर उत्तराखंड में 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया गया था| जिसके अंतर्गत प्रदेश में 6.28 लाख किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है| जिसमें से अभी तक 71% को पहली और 30% को दोनों डोज लगाई जा चुकी है| बताते चलें कि किशोरों के टीकाकरण में बागेश्वर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है| लक्ष्य के अनुसार बागेश्वर में 98.40% को पहली दोज लग चुकी है| इसके बाद दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग जिला है जहां 88.9% किशोरों का टीकाकरण हो चुका है तीसरे स्थान पर चमोली जिला है जहां 87.2% किशोरों का टीकाकरण हो चुका है|
टीकाकरण के मामले में राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण का काम सुचारू रूप से चल रहा है| किशोरों के टीकाकरण की प्रगति भी अच्छी है| कोविड वैक्सीन की भी कोई कमी नहीं है| उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन अवश्य लगाएं|
अल्मोड़ा जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 85.30 किशोरों में पहली डोज तथा 29.50 ने दूसरी डोज लग गई है|
