Corona update -: जानिए भारत में क्या है कोरोना के हाल, बीते 24 घंटे में इतने संक्रमित

नई दिल्ली| कोविड-19 की रफ्तार अब धीमी पड़ती दिखाई दे रही है| बीते 24 घंटों में 30,615 नए मामले सामने आए हैं| वहीं 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 517 लोगों की मौत हुई है| अच्छी खबर यह है कि 82,988 कोविड-19 संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है|


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 महामारी से अब तक 4,27,23,558 मामले मिले हैं| वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,70,249 है| अगर मंगलवार की बात करें तो देश में कोरोना के 27,408 नए मामले सामने आए थे जबकि इस दौरान ठीक होने वालों की संख्या 82,817 थी| जबकि 347 लोगों की मौत हुई थी|