Corona update -: कोरोना के मामलों में लगातार हो रही कमी, बीते 24 घंटों में इतने संक्रमित, 347 मरीजों की मौत

नई दिल्ली| देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है| बीते 24 घंटों में कोरोना के 47,409 मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 82,817 है| इसके अलावा बीते 24 घंटों में 347 लोगों की मौत हो गई|


तीसरी लहर में कोरोना के मानलो और मौतों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है| विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि मार्च तक कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर समाप्त हो जाएगी|
कल यानि सोमवार को देश में कोरोना के 34,113 मामले सामने आए थे| जबकि 346 लोगों की मौत हुई थी|
देश में अब एक्टिव के घटकर 4,23,127 हो गए हैं| कोरोना से अब तक कुल 4,26,92,943 लोग संक्रमित हो चुके हैं| जिसमें से 4,17,60,458 लोग ठीक हो चुके हैं इसके अलावा 5,09,357 लोग अपनी जान गवा बैठे हैं|