एबीवीपी कुमाऊं छात्रा संयोजिका ने रानीखेत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का किया एलान

रानीखेत सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने हेतु विज्ञप्ति जारी कर एबीवीपी कुमाऊं छात्रा संयोजिका और भत्रोजखान महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पडलिया ने यह कहा है, कि वे पूर्ण रूप से कांग्रेस के प्रत्याशी को समर्थन देंगी उन्होंने कहा कि विधायक करन महरा ने एबीवीपी से जुड़े होने के बावजूद हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर देखा है और यही नहीं बल्कि उन्होंने हमेशा ही भत्रोजखान और रानीखेत महाविद्यालय के हित में विकास संबंधी उनके प्रस्ताव को हमेशा पूरा किया है। तथा उन्होंने विधायक निधि से हमेशा महाविद्यालय के विकास कार्यों के लिए धन आवंटित किया है। और विधायक करन महरा की इसी भावना से उन्हें काफी प्रेरणा मिलती रही है। इसलिए उनका कहना है कि इस बार विधानसभा चुनाव में वे अपना पूर्ण समर्थन उन्हें देंगी।