देहरादून| राज्य में कोरोना की रफ्तार तो कम हो रही है लेकिन मरने वालों के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं| बीते 24 घंटे में कोरोना के 713 नए मामले सामने आए हैं| वही 5 मरीजों की मौत हो गई है| लेकिन अच्छी खबर यह है कि 2155 मरीजों ने कोरोना को मात दी है| अब राज्य में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 8235 है|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से 35, बागेश्वर जिले से 16, चंपावत से 13, चमोली से 81, देहरादून से सबसे अधिक 227, हरिद्वार से 107, नैनीताल से 48, टीहरी से 19, उधम सिंह नगर से 43, उत्तरकाशी से 14 नए मामले सामने आए हैं|
बताते चलें कि किस जिले में कितने कोरोना एक्टिव मामले है| कुछ दिनों से कोविड-19 के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है| अब राज्य में सक्रिय मामले 9 हजार से कम यानी 8235 है| जिसमें से अल्मोड़ा जिले में 147, बागेश्वर में 44, चमोली में 451, चंपावत में 632, देहरादून में 4246, हरिद्वार में 432, नैनीताल में 110, पौड़ी गढ़वाल में 1373, पिथौरागढ़ में 252, रुद्रप्रयाग में 351, टिहरी गढ़वाल में 93, उधम सिंह नगर में 41, उत्तरकाशी में 64 कोरोना सक्रिय मामले हैं|