
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरा चल रहा है आज दिनांक 6 फरवरी 2022 को उत्तरकाशी में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सबसे पहले लता मंगेशकर को याद करते हुए कहा कि वे ममता की प्रतीक थी साथ में उन्होंने उत्तराखंड की भूमि को वीर भूमि भी बताया। इसके बाद नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथी के दांत खाने के कुछ और और दिखाने के कुछ और होते हैं। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो राम मंदिर के विरोधी हुआ करते थे और अब गंगा और यमुना की आरती कर रहे हैं।
साथ में जेपी नड्डा ने भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना आयुष्मान योजना है जिसमें सालाना ₹500000 तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। और यही नहीं बल्कि सैन्य धाम भी उत्तराखंड में बन रहा है। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में पार्टी द्वारा किए गए कई कार्यों को गिनाया। इसके बाद जेपी नड्डा ने फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रख सकता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब के मर्म को समझा लॉकडाउन में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके खाते में धनराशि दी और उज्जवला गैस कनेक्शन देकर महिलाओं को सशक्त बनाया। उज्जवला गैस कनेक्शन से महिलाओं को चूल्हा नहीं फूकना पड़ा। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा का प्रचार भी किया।