Almora -: जिंदा जली 6 माह की बच्ची, यह रही वजह

अल्मोड़ा| यह दर्दनाक खबर धौलादेवी ब्लॉक की खेती गांव के एक घर से सामने आ रही है| जहां रसोई गैस सिलेंडर में गैस लीकेज के चलते अचानक आग लग गई| हादसे में 6 माह की बच्ची जिंदा जल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई| इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है|


जानकारी के अनुसार कल सुबह करीब 9:30 बजे धौलादेवी के गांव खेती लग्गा सिद्धि थाना दन्या निवासी गोपाल राम पुत्र मोहन राम के घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई| कुछ क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिस कारण गोपाल राम का दो मंजिला मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया| छत जलकर भरभरा कर गिर गई| लेकिन सबसे ज्यादा दर्दनाक यह था कि इस आग में गोपाल राम की 6 महीने की पुत्री प्रिया की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई|
बताया गया कि घटना के वक्त मासूम बच्ची की मां सुनीता देवी नहाने गई थी| जबकि दादी बच्ची के ढाई वर्षीय भाई को बाहर नहला रही थी| आग देखने के बाद आस पड़ोस के लोग इकट्ठे हुए और पुलिस को बुलाया पुलिस कर्मियों ने आग पर किसी तरह से काबू पाकर बच्ची के शव को बाहर निकाला|
इस दर्दनाक घटना को सुनने के बाद हमें अब सतर्क रहना चाहिए क्योंकि आजकल हर किसी के घर में गैस सिलेंडर का प्रयोग होता है हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गैस सिलेंडर अच्छे से बंद हो|