
चंपावत| उत्तराखंड के चंपावत जिले में रहने वाले इंडियन आइडल और बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन की बड़ी बहन चांदनी की शादी कल 7 फरवरी को होनी है| इसके लिए पवनदीप फरीदाबाद से चंपावत पहुंच चुके हैं| आज वह पूरे परिवार के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं| शादी में इंडियन आइडल के टॉप 15 प्रतिभागियों को कार्ड भेजा गया है| फिल्म इंडस्ट्री से भी बड़ी तादाद में लोगों के पहुंचने की संभावना है|
शादी में कई फिल्मी हस्तियों के आने की उम्मीद है| चांदनी की शादी नारायण से होने जा रही है नारायण एक बिजनेसमैन है| उनके कपड़े का शोरूम है| शादी में विशेष रुप से इंडियन आईडल के तीनों जज विशाल डडलानी, नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया के भी आने की उम्मीद है| बता दें कि पवनदीप ने गत वर्ष इंडियन आईडल जीतकर क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चंपावत ( उत्तराखंड ) का नाम रोशन किया है| पवनदीप के पिता सुरेश राजन संगीत शिक्षक भी हैं| जिस कारण बचपन से ही पवनदीप को संगीत सिखाते आए हैं| फिलहाल पवनदीप अपनी बहन की शादी में तैयारियों को लेकर जुटे हुए हैं|

