
बीते 31 जनवरी 2022 को कुछ प्रतिबंधों के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को प्रचार करने की अनुमति दे दी गई है। इसलिए अब उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारक अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए देवभूमि में उतरेंगे। भाजपा अपने प्रचार महा अभियान की शुरुआत आज मंगलवार से ही कर रही है। भाजपा ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ प्रचार महा अभियान की शुरुआत करने का निश्चय किया है। जिसके लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गढ़वाल मंडल से प्रचार महा अभियान की शुरुआत करेंगे।
तथा साथ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कुमाऊं से अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे। तथा जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आगामी 3 फरवरी 2022 को गुरुवार के दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो जनसभाओं को प्रदेश में संबोधित करेंगे। तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के अनुसार जेपी नड्डा उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने के बाद डोर टू डोर पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे।
