
देहरादून| नामांकन प्रक्रिया के तहत नाम वापसी के बाद सभी सीटों की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है| 70 विधानसभा सीटों पर नाम वापसी के बाद अब 632 प्रत्याशी मैदान में बचे हुए हैं| जो अब निश्चित तौर पर चुनावी मैदान में रहेंगे| इसमें 391 प्रत्याशी गढ़वाल मंडल के 7 जिलों की 41 सीटों पर ताल ठोक रहें है| कुमाऊं मंडल की 29 सीटों पर 240 प्रत्याशी मैदान में है| 14 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन इन सभी के भाग्य का फैसला होगा|
पहले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 70 सीटों में 750 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे | नामांकन पत्रों की जांच के बाद 23 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया| इसके बाद मैदान में 727 प्रत्याशी से इस रहे लेकिन सोमवार को नाम वापसी के दिन 95 अभ्यार्थियों ने नामांकन वापस लिए ऐसे में अब कुल 632 प्रत्याशी मैदान में रह गई है|
आइए जानते हैं किस जिले से कितने प्रत्याशी चुनावी जंग में शामिल है -:
देहरादून 117
हरिद्वार 110
u.s. नगर 72
नैनीताल 63
अल्मोड़ा 50
पौड़ी गढ़वाल 47
टिहरी गढ़वाल 38
चमोली 31
पिथौरागढ़ 28
रुद्रप्रयाग 25
उत्तरकाशी 23
बागेश्वर 14
चंपावत 14.
