
देहरादून| आज नामांकन वापसी का आखिरी दिन है अभी तक उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी मैदान में निर्दलीय ताल ठोक रहे कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापसी के दिन अपना नामांकन वापस ले लिया है| सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कलियर सीट से बागी जय भगवान को मनाने में सफलता हासिल की| आइए जानते हैं कि इसके अलावा और कौन चुनावी मैदान से हट चुके हैं-
डोईवाला सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले सौरभ थपलियाल, सुभाष भट्ट और राहुल पवार को भाजपा ने मना लिया है| पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि तीनों ही नामांकन वापस ले रहे हैं| इस बीच पत्रकार वार्ता के दौरान थपलियाल व भट्ट भी मौजूद थे| निशंक ने बताया कि कलियर सीट पर जय भगवान सैनी और रुड़की सीट पर तेज बल्लभ व नीतीश शर्मा भी नाम वापस ले रहे हैं| इसके अलावा हरिद्वार जिले की कलियर विधानसभा सीट से भाजपा के बागी निर्दलीय पर्चा भरने वाले जय भगवान सैनी ने लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के प्रयासों से नामांकन वापस ले ही लिया है|
जय भगवान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसकी पुष्टि की है| भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है|
डोईवाला विधानसभा सीट पर नामांकन वापसी के दिन अभी तक 3 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिए हैं| इसमें किन्नर रजनी रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, अनुषा मौर्य शामिल है|
