
देहरादून| कोविड-19 महामारी के चलते प्रदेश में दसवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल भौतिक रूप से खुलेंगे जबकि आंगनबाड़ी केंद्र कक्षा 9 और इसके नीचे के बच्चों के स्कूल अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे लेकिन यहां ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी|
पहले शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रहने का आदेश दिया था| लेकिन अब कक्षा दसवीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का निर्णय लिया है| शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है| इससे पहले मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधु ने भी आदेश जारी किया है| आदेश में कहा गया है कि स्कूल खोलने के समय कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्ण रूप से और कड़ाई से पालन किया जाएगा|
