
नई दिल्ली| आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है| राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार शाम को सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र की व्यवस्थाओं का जायजा ले लिया है| सभी सांसदों से सत्र शुरू होने से 48 घंटे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट कराने का अनुरोध किया गया है| यह बजट कोरोना के साथ-साथ चुनावी माहौल में शुरू होने जा रहा है| इसलिए पांचों राज्यों में हो रहे चुनाव और किसान संगठनों की सक्रियता का असर भी बजट सत्र के पहले चरण में पढ़ना तय माना जा रहा है| केंद्रीय बजट 2022 को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से होने वाली है|
माना जा रहा है कि वह बजट सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है| कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो पालियों में चलेगी| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को बजट पेश करेगी| बुधवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी| 4 दिन का समय इसके लिए निर्धारित किया गया है| इसके बाद 7 फरवरी को प्रधानमंत्री इस चर्चा का जवाब देंगे|
