बड़ी खबर -: मामूली विवाद को लेकर पति ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या

कहते हैं कि क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु होता है| इंसान क्रोध में आकर हमेशा गलत कार्यों को अंजाम देता है| ऐसा ही एक मामला पौड़ी जिले की कुटकुंडई गांव से सामने आ रहा है| जहां एक पति ने आपसी विवाद के चलते क्रोध में आकर अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी| इस घटना के बाद गांव के साथ ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है| आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है|


थाना क्षेत्र पैराणी गांव निवासी जसवीर सिंह उम्र 28 वर्ष ने अपनी अर्चना देवी उम्र 24 वर्ष की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है| जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह देहरादून में किसी होटल में कार्य करता था वह 27 जनवरी को गांव लौटा था| 29 जनवरी की देर शाम जसबीर सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव में बड़े भाई की दुकान में थे| इसी बीच किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई| इस दौरान जसवीर ने पत्नी अर्चना पर चाकू से कई बार हमला कर दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई| जानकारी के पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है|