
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार आगामी कुंभ मेले में नेत्र सेवा की नई पहल की जाएगी। राजधानी देहरादून में आयोजित नेत्र कुंभ में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले में लोगों को चश्मा देने और अन्य प्रकार की सेवा की जाएगी और उन्होंने कहा कि नेत्र कुंभ में शामिल होने की खुशी महसूस हो रही है। प्रयाग के कुंभ में इसी तरह के आयोजन से लाखों लोगों को चश्मा और अन्य प्रकार की नेत्र सेवा दी गई थी। आज देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में नेत्र कुम्भ- 2027 का शंखनाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा कि नदियों तथा पेड़ों की तरह हमारे जीवन का उद्देश्य दूसरों के जीवन के लिए कुछ बेहतर करने की कोशिश होनी चाहिए। नेत्रों को अन्य इंद्रियों से प्रधान कहा गया है क्योंकि इन्ही से हम लोगों को देखते हैं और अन्य चीजों का ज्ञान प्राप्त करते हैं इसलिए इन नेत्रों को स्वस्थ और सुरक्षित रहना चाहिए तथा नेत्रों की सेवा करने वाले ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं इसलिए उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ में भी नेत्र सेवा की नई पहल की जाएगी और लाखों लोगों को चश्मा देने तथा अन्य प्रकार की सेवा की जाएगी।



